पटना :बंद में उतरी कांग्रेस की टीम, नहीं दिखे गोहिल, तारिक, कीर्ति सहित अन्य नेता

Updated at : 22 Dec 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :बंद में उतरी कांग्रेस की टीम, नहीं दिखे गोहिल, तारिक, कीर्ति सहित अन्य नेता

पटना : राजद द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने स्वयं सड़क पर उतर कर धरना दिया. कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी थे. दिन के 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टोली नेहरू पथ पर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करती […]

विज्ञापन
पटना : राजद द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने स्वयं सड़क पर उतर कर धरना दिया. कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी थे.
दिन के 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टोली नेहरू पथ पर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करती हुई डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ी.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ झा के साथ विधायक अवधेश प्रसाद सिंह, विधायक पूनम पासवान , विधायक शकील अहमद खान, विधायक विनय वर्मा, पार्टी पदाधिकारियों में ब्रजेश पांडेय, राजेश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार, राजेश राठौर, जया मिश्र, जनार्दन शर्मा,मुशर्रफ अली, नागेंद्र कुमार विकल, कुमार अशीष, सौरभ कुमार सिन्हा, पंकज यादव, आशुतोष शर्मा, ऋषि मिश्रा, डॉ कमलदेव नारायण शुक्ला, मनोज सिंह, अजय सिंह टुनन, डाॅ हसनैन कैसर, सुधा मिश्रा, धर्मवीर शुक्ला एवं अन्य नेता गण शामिल रहे. बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध बिहार बंद को स्वत:स्फूर्त बताया. उन्होंने भाजपा सरकार के इस असंवैधानिक कानून का जनता द्वारा विरोध करने के लिये बिहार की जनता को धन्यवाद दिया.
नहीं नजर आये दिग्गज कांग्रेसी
बंद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खुला और सक्रिय सहयोग देने की घोषणा की गयी थी. इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेता सड़कों पर नहीं दिखे.
इनमें पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व स्पीकर मीरा कुमार जैसे नेता राज्य की किसी भी जगह पर बंद समर्थन में सड़कों पर नहीं दिखे. स्थिति यह रही कि इस आंदोलन में न तो बिहार के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और न ही प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ही उपस्थित हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन