कॉलेज रिजेक्ट होने के बाद 150 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पेडिंग
Updated at : 20 Dec 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : वैसे तो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पटना जिले के बहुत से छात्रों को मिला है. लेकिन, कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तो बन गया है, लेकिन ऋण उन्हें नहीं मिल पाया है. इसलिए उनकी पढ़ाई बाधित है. ऐसे छात्रों की संख्या करीब 150 है. यह वही […]
विज्ञापन
पटना : वैसे तो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पटना जिले के बहुत से छात्रों को मिला है. लेकिन, कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तो बन गया है, लेकिन ऋण उन्हें नहीं मिल पाया है. इसलिए उनकी पढ़ाई बाधित है.
ऐसे छात्रों की संख्या करीब 150 है. यह वही छात्र हैं, जिनके कॉलेज को जांच के बाद जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है. मतलब संस्था ने यह माना है कि इन कॉलेजों को ऋण नहीं दिया जा सकता.
इसमें राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और यूपी के कॉलेज शामिल है. अब ऐसे छात्र स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाकर घूम रहे हैं. हालांकि उनको ऋण नहीं दिया जायेगा, यह साफ नहीं हो पाया है. विभाग का कहना है कि ऐसे छात्रों पर सरकार विचार कर रही है. फैसला आने के बाद यह साफ हो पायेगा. इस बाधा की वजह से छात्रों का शिक्षण सत्र प्रभावित हो सकता है.
पटना में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए तेजी से आ रहे आवेदन
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में पटना जिला में प्राप्त आवेदन की संख्या सबसे अधिक है. अब तक 9,266 आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें 7,579 लाभार्थियों काे दो अरब, 23 करोड़, 37 लाख, 85 हजार रुपये ऋण स्वीकृत हुआ है. साथ ही कुल 5,828 लाभार्थी काे 77 करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपये ऋण वितरण भी किया जा चुका है. 578 आवेदक का आवेदन ऋण वितरण प्रक्रिया में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




