पटना : शरणार्थियों को न्याय देने का कांग्रेस-राजद कर रहे विरोध : सुशील मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 9:15 AM

विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश कर धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार करने के उस ऐतिहासिक अपराध के परिमार्जन की शुरुआत कर दी. इस कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हिंदू, ईसाई, पारसी अल्पसंख्यकों […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश कर धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार करने के उस ऐतिहासिक अपराध के परिमार्जन की शुरुआत कर दी. इस कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हिंदू, ईसाई, पारसी अल्पसंख्यकों को लंबे समय तक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा. सरकार जब विभाजन पीड़ित गैरमुस्लिम अल्पसंख्यक शरणार्थियों को न्याय देना चाहती है, तब कांग्रेस और राजद केवल वोट बैंक के लिए बिल का विरोध कर रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि शशि थरूर का यह मानना सरासर गलत है कि नागरिकता बिल पास होने से जिन्ना के सिद्धांत की जीत होगी. कांग्रेस ने धर्म के आधार पर बंटवारा स्वीकार कर न केवल जिन्ना को वाक ओवर दे दिया था, बल्कि शेष भारत पर अपने लंबे शासन के दौरान धर्म के आधार पर भेदभाव जारी रखा. एक अन्य ट्वीट में कहा कि कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में 12 सीटें जीत कर भाजपा ने साबित किया कि वहां सरकार चलाने का जनादेश उसे ही मिला था.
उपचुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली और कांग्रेस की मदद से जोड़तोड़ की सरकार बनाने वाले जद-एस का खाता नहीं खुला. उपचुनाव के परिणाम कर्नाटक को राजनीतिक स्थिरता और विकास की राह पर ले जाएंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन