पटना : विमान यात्री के बैग से हवा में ही गायब हो गये 12 हजार रुपये
Updated at : 27 Nov 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 8721 से दिल्ली से पटना पहुंचे यात्री के रजिस्टर्ड बैग से 12 हजार रुपये गायब हो गये. यात्री रंजीत पटेल ने जब पटना एयरपोर्ट पर बैग खोला तो उसमें रकम नहीं थी. पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग सुबह करीब 9:30 बजे हुई थी. रंजीत ने स्पाइसजेट एयरलाइन से […]
विज्ञापन
पटना : स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 8721 से दिल्ली से पटना पहुंचे यात्री के रजिस्टर्ड बैग से 12 हजार रुपये गायब हो गये. यात्री रंजीत पटेल ने जब पटना एयरपोर्ट पर बैग खोला तो उसमें रकम नहीं थी. पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग सुबह करीब 9:30 बजे हुई थी. रंजीत ने स्पाइसजेट एयरलाइन से इसकी लिखित शिकायत की है.
मामला सामने आने के बाद सीआइएसएफ ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी को खंगाला. काफी मेहनत के बाद भी रकम के बारे में पता नहीं चल सका कि रकम पटना में गायब हुई या फिर दिल्ली में. इधर, स्पाइसजेट के अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रकम कहां गयी, इसका पता लगाने में एयरलाइंस जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




