बिहटा :सीएम नीतीश कुमार की बदौलत ही अपराधमुक्त है बिहार : नीरज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2019 9:21 AM
विज्ञापन
पटना/बिहटा : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत बिहार अपराधमुक्त है. उन्होंने यहां बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सुधार को लेकर बहुत काम किया. उन्होंने अपने विकास निधि से विशुनपुरा में पुस्तकालय का निर्माण करवाने की घोषणा की और इसे भव्य रूप देने […]
विज्ञापन
पटना/बिहटा : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत बिहार अपराधमुक्त है. उन्होंने यहां बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सुधार को लेकर बहुत काम किया.
उन्होंने अपने विकास निधि से विशुनपुरा में पुस्तकालय का निर्माण करवाने की घोषणा की और इसे भव्य रूप देने का वादा किया. युवाओं से उन्होंने विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन चुनाव में हिस्सा लेने और महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर 19 जनवरी, 2020 को पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान पहुंचने का आह्वान किया. वे रविवार को विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर बिहटा प्रखंड के विशुनपुरा में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.
इस दौरान भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार जो पुस्तकालय बनवा रहे हैं उसमें अपने फंड से साजो-सामान, किताब और कंप्यूटर देंगे. इस बैठक में पुस्तकालय का नाम महाराणा प्रताप पुस्तकालय करने का निर्णय हुआ. आयोजन के अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की 160वीं जयंती विजय उत्सव के रूप में मनायी गयी थी.
इसके लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ रुपये दिये थे. आरा-छपरा पुल का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह सेतु रखा गया. पटना के हार्डिंग पार्क का नाम भी बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क रखकर वहां तांबे की सबसे बड़ी मूर्ति लगायी गयी. इसका अनावरण सीएम नीतीश कुमार ने किया था. उसी तरह महाराणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि स्वाभिमान दिवस के रूप में 19 जनवरी, 2020 को मिलर हाइस्कूल में मनायी जायेगी.
इस बैठक को राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेतू ने भी संबोधित किया. इस दौरान मिथिलेश सिंह, आनंद सिंह, सतीश कुमार मुखिया, रंजीत झा, रम्बू मुखिया, निर्भय सिंह, छात्र नेता सोनू सिंह, सत्यम सिंह, संतोष सिंह, राजू यादव, सरोज रंजन पटेल मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










