ePaper

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर नीतीश ने कहा, ‘और कोई रास्ता नहीं बचा था''

Updated at : 14 Nov 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर नीतीश ने कहा, ‘और कोई रास्ता नहीं बचा था''

पटना : बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने पर गुरुवार को कहा कि वहां कोई सरकार बना नहीं पा रहा था, ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि “कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा, तो […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने पर गुरुवार को कहा कि वहां कोई सरकार बना नहीं पा रहा था, ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि “कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा, तो करे क्या!”

पटना रेलवे स्टेशन के समीप देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाये जाने पर कहा, “वहां जितनी भी पार्टियां हैं वे जानें. इसमें हम लोगों का क्या मतलब है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन