झारखंड में पहले चरण की सभी सीटों पर लड़ेगा जदयू, विस प्रभारियों की नियुक्ति के लिए बैठक आज

Updated at : 09 Nov 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में पहले चरण की सभी सीटों पर लड़ेगा जदयू, विस प्रभारियों की नियुक्ति के लिए बैठक आज

पटना : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की सभी 13 सीटों पर जदयू उम्मीदवार उतारेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इसमें प्राथमिकता में जदयू के प्रभाव क्षेत्र वाले पलामू प्रमंडल की नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं. इन सभी 13 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा. इसके […]

विज्ञापन
पटना : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की सभी 13 सीटों पर जदयू उम्मीदवार उतारेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इसमें प्राथमिकता में जदयू के प्रभाव क्षेत्र वाले पलामू प्रमंडल की नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं.
इन सभी 13 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा. इसके लिए नामांकन छह नवंबर से शुरू हो चुका है और यह 13 नवंबर तक चलेगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहले चरण की सभी 13 सीटों पर बूथ स्तर पर पार्टी ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है. इससे आम लोग भी जुड़ रहे हैं. इसके साथ ही पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. इसमें बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किये कामों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जदयू के लिए वोट मांगा जा रहा है.
बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से जदयू करीब 80 फीसदी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा. वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई थी. उस समय जदयू ने महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. 2009 के चुनाव में जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारा, इसमें से दो पर जीत हासिल हुई थी.
पटना :जदयू के विस प्रभारियों की नियुक्ति के लिए बैठक आज
पटना : राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति के लिए जदयू के आला अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी.
यह बैठक संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति के बाद उनको ही स्थानीय स्तर पर प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष और सचिव के चयन की जिम्मेदारी दी जायेगी. पिछली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने बूथों में अध्यक्ष और सचिव के चयन की प्रक्रिया 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन