पटना : आठ को सहरसा व नौ को पूर्णिया में राजस्व मामलों की समीक्षा

Updated at : 07 Nov 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आठ को सहरसा व नौ को पूर्णिया में राजस्व मामलों की समीक्षा

पटना : राज्य में आॅनलाइन दाखिल खारिज, लगान, जमाबंदी सुधार, भूमि अधिग्रहण और जल निकायों का अतिक्रमण हटाने संबंधी मामलों में तेजी लाने के लिए प्रमंडलीय मुख्यालयों में समीक्षा बैठक होगी. भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है. विभागीय मंत्री रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में कोसी प्रमंडल की […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में आॅनलाइन दाखिल खारिज, लगान, जमाबंदी सुधार, भूमि अधिग्रहण और जल निकायों का अतिक्रमण हटाने संबंधी मामलों में तेजी लाने के लिए प्रमंडलीय मुख्यालयों में समीक्षा बैठक होगी.
भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है. विभागीय मंत्री रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में कोसी प्रमंडल की सहरसा में आठ नवंबर को समीक्षा बैठक होगी. पूर्णिया प्रमंडल में नौ को विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगी. अधिकारी अंचल कार्यालयों का भ्रमण कर काम की समीक्षा करेंगे.
बैठक में संबंधित प्रमंडलों के डीएम, सभी एडीएम, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी मौजूद रहेंगे. जिन अंचलाधिकारियों का कामकाज संतोषजनक नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. भूमि राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रत्येक सोमवार को वीडियाेकांफ्रेंसिंग कर समीक्षा रिपोर्ट ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन