CBSE पाठ्यक्रम में शामिल हुई मैथिली भाषा, 2026-27 से छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

Patna News: CBSE पाठ्यक्रम में शामिल हुई मैथिली भाषा, 2026-27 से छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की सुविधा. केंद्र सरकार ने 2026-27 सत्र से CBSE पाठ्यक्रम में कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को शामिल करने का फैसला लिया है. इसे मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.
Patna News: केंद्र सरकार ने मैथिली भाषा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत वर्ष 2026-27 से CBSE स्कूलों में कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा. इस फैसले को मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि CBSE पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता मिलना मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को नई मजबूती मिल रही है.
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर को पत्र लिखकर इस निर्णय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैथिली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है और अब इसे CBSE पाठ्यक्रम में भी स्थान दिया गया है.
मिथिला क्षेत्र में खुशी का माहौल
मैथिली भाषा को CBSE पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के बाद मिथिला क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने इसे भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
ALSO READ: बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










