कोइलवर पुल से बिहटा तक महाजाम
Updated at : 07 Nov 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

महाजाम के आगे बेबस दिख रही है पुलिस, फंसे सैकड़ों वाहन बिहटा : भोजपुर पुलिस के मनमानी रवैये से कोइलवर पुल से बिहटा तक पिछले 24 घंटे से लगे महाजाम से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. पुल के दोनों ओर करीब 20 किलोमीटर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी है. इस कारण इलाके के […]
विज्ञापन
महाजाम के आगे बेबस दिख रही है पुलिस, फंसे सैकड़ों वाहन
बिहटा : भोजपुर पुलिस के मनमानी रवैये से कोइलवर पुल से बिहटा तक पिछले 24 घंटे से लगे महाजाम से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. पुल के दोनों ओर करीब 20 किलोमीटर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी है.
इस कारण इलाके के नेशनल व स्टेट हाइवे पर भी जाम लगने से यात्री कछुए की गति से सफर करने को मजबूर हैं. महाजाम से सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस, स्कूली बच्चों व ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है. बताया जाता है कि महाजाम से निजात के लिए भोजपुर व पटना पुलिस द्वारा कोइलवर पुल पर दोनों ओर से 45-45 मिनट पर भारी वाहनों को छोड़ने पर सहमति बनी थी, लेकिन बबुरा में बने छपरा पुल पर महाजाम के कारण भोजपुर पुलिस द्वारा कोइलवर पुल पर शिड्यूल के अनुसार बिहटा की ओर से वाहनों को नहीं लिया जा रहा है.
इस कारण पुल के दोनों ओर लगे भारी वाहनों की लंबी कतारें से पटना, आरा, छपरा व अरवल व औरंगाबाद जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशान बिहटा के इलाके में सफर करने वाले यात्री हो रहे हैं. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि जाम को देखते हुए बिहटा में तीन जगहों पर भारी वाहनों को घंटों रोककर छोड़ा जा रहा है. बावजूद कोइलवर पुल तय शिड्यूल के अनुसार वाहनों को बिहटा ओर से नहीं लिये जाने के कारण यह स्थिति हो रही है. इसके लिए वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया है, ताकि दोनों जिले के बीच समन्वय स्थापित कर लोगों को महाजाम से निजात दिलाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




