पटना :बिस्कोमान बेचेगा 75 रुपये प्रतिकिलो कश्मीरी सेब
Updated at : 26 Oct 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिस्कोमान की तरफ से छठपूजा के अवसर पर कश्मीरी सेब व जलदार नारियल की बिक्री शुरू होगी. शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान कार्यालय में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बिस्कोमान कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया. मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिस्कोमान प्रबंधन द्वारा […]
विज्ञापन
पटना : बिस्कोमान की तरफ से छठपूजा के अवसर पर कश्मीरी सेब व जलदार नारियल की बिक्री शुरू होगी. शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान कार्यालय में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बिस्कोमान कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया.
मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिस्कोमान प्रबंधन द्वारा नो प्रोफिट, नो लाॅस के आधार पर 75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से चार किलो के गिफ्ट पैक का सेब तीन सौ रुपये में दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिस्कोमान प्रबंधन ने यूरिया खाद को 265 रुपये में बेच का रिकॉर्ड बनाया है. उसी प्रकार सस्ती दर में बिहार के लोगों को सेब बेच रिकॉर्ड बनायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




