मोकामा विधायक अनंत सिंह का नया ठिकाना बना भागलपुर जेल

Updated at : 22 Oct 2019 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
मोकामा विधायक अनंत सिंह का नया ठिकाना बना भागलपुर जेल

पटना : मोकामाके बाहुबली विधायक विधायक अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को भागलपुर जेल भेज दिया गया. अनंत सिंह पंडारक में भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह के हत्या के प्रयास, एके 47 व हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले में बेऊर जेल में बंद थे. सुरक्षा कारणों से जेल आइजी ने […]

विज्ञापन

पटना : मोकामाके बाहुबली विधायक विधायक अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को भागलपुर जेल भेज दिया गया. अनंत सिंह पंडारक में भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह के हत्या के प्रयास, एके 47 व हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले में बेऊर जेल में बंद थे. सुरक्षा कारणों से जेल आइजी ने विधायक अनंत सिंह को बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने के लिए पत्र जारी किया था. इसके बाद पटना पुलिस की सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया. बताया जाता है कि भागलपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित होने के बाद उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करायी जायेगी.

बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल ले जाने के क्रम में बेऊर जेल के सामने सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी. इसके साथ ही जेल गेट से बाहर निकलने के पूर्व तमाम थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था. इसके साथ ही वायरलेस से लोकेशन भी प्रसारित किया गया. अनंत सिंह जिस भी इलाके से गुजरे तो वहां की स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा प्रदान किया और अपने क्षेत्र के बाहर तक छोड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन