गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को मिली पीएमसीएच से छुट्टी, भाई ने की भारत रत्न देने की मांग

पटना :बिहार के गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. बिहार का गौरव वशिष्ठ नारायण सिंह सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित हैं. हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया था. वह पीएमसीएच के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे. वशिष्ठ नारायण सिंह का इलाज कर रहे पीएमसीएच […]
पटना :बिहार के गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. बिहार का गौरव वशिष्ठ नारायण सिंह सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित हैं. हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया था. वह पीएमसीएच के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे.
वशिष्ठ नारायण सिंह का इलाज कर रहे पीएमसीएच के चिकित्सक के मुताबिक, उनके शरीर में सोडियम की मात्रा काफी घट गयी थी. सोडियम चढ़ाये जाने के बाद वह अब बातचीत करने लगे हैं. चिकित्सक ने कहा है कि गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मरण शक्ति कंप्यूटर जैसी है. उनकी स्मरण शक्ति युवाओं जैसी है. भोजपुर निवासी गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का इलाज करा रहे उनके छोटे भाई अयोध्या सिंह ने कहा है कि परिजनों की आखिरी ख्वाहिश है कि अब इन्हें आर्थिक मदद देने का नहीं वक्त नहीं है, उन्हें अब भारत रत्न दिया जाना चाहिए.
मालूम हो कि पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पीएमसीएच जाकर गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात कर परिजनों को आर्थिक मदद की थी. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के गौरव हैं. राज्य सरकार द्वारा प्रतिभा की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही कहा कि वशिष्ठ बाबू ‘वर्तमान सिस्टम’ में फिट नहीं बैठते हैं. इसलिए सरकार ने उन्हें नजरंदाज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




