हो रही फॉगिंग व चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव, पर पर्याप्त नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी में 10 दिनों तक जलजमाव रहा. अब पानी निकलने के बाद गंदगी फैली है, जिससे महामारी फैलने की आशंका है. वहीं, छोटी-छोटी जगहों पर जल भराव होने से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं. हालांकि, निगम की ओर से अंचल स्तर पर टीम गठित की गयी है, जो वार्ड स्तर पर चूना-ब्लीचिंग का […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में 10 दिनों तक जलजमाव रहा. अब पानी निकलने के बाद गंदगी फैली है, जिससे महामारी फैलने की आशंका है. वहीं, छोटी-छोटी जगहों पर जल भराव होने से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं. हालांकि, निगम की ओर से अंचल स्तर पर टीम गठित की गयी है, जो वार्ड स्तर पर चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव व फॉगिंग कर रही है. लेकिन, यह पर्याप्त नहीं है. दिन-प्रतिदिन डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है और शहरवासी चपेट में आ रहे हैं.
राजेंद्र नगर व कंकड़बाग इलाके में फैली है गंदगी : राजेंद्र नगर का रोड नंबर एक हो या फिर रोड नंबर दो, तीन, आठ, छह व 12, बाजार समिति रोड, कंकड़बाग के लोहिया नगर, पीसी कॉलोनी, डॉक्टर्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और अशोक नगर के इलाके में चारों ओर गंदगी फैली है.
कीचड़ अधिक है. बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं. चूना-ब्लीचिंग का भी छिड़काव नियमित नहीं किया जा रहा है. खानापूर्ति के लिए कहीं-कहीं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है.
नहीं दिखता छिड़काव
नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में भी जलजमाव था, जहां से पानी निकल गया है. चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव कहीं नहीं हो रहा है. चांदपुर बेला, जनता रोड, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद सहित दर्जनों इलाकों में पर्याप्त ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया गया है.
रोटेशन पर फॉगिंग
निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मुहल्ला स्तर पर रोजाना मच्छर मारने की दवा व फॉगिंग करनी है. लेकिन, एक भी मुहल्ले में नियमित फॉगिंग नहीं हो रही है. पांच-छह दिनों के अंतराल पर फॉगिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




