ePaper

जलजमाव से मिलने लगेगी मुक्ति

Updated at : 06 Oct 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से मिलने लगेगी मुक्ति

पटना : पटना दक्षिणी और पश्चिमी भाग को रविवार शाम से जलजमाव से मुक्ति मिलने लगेगी. यह दावा जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने किया है. उनके मुताबिक शनिवार सुबह चार बजे के बाद से पुनपुन नदी का जलस्तर प्रति घंटा एक सेंमी की रफ्तार से घट रहा है. रविवार सुबह आठ बजे […]

विज्ञापन

पटना : पटना दक्षिणी और पश्चिमी भाग को रविवार शाम से जलजमाव से मुक्ति मिलने लगेगी. यह दावा जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने किया है. उनके मुताबिक शनिवार सुबह चार बजे के बाद से पुनपुन नदी का जलस्तर प्रति घंटा एक सेंमी की रफ्तार से घट रहा है.

रविवार सुबह आठ बजे तक इसमें 53 सेंमी कमी की संभावना है. पटना दक्षिण के बादशाही पइन और बरमुत्ता नाला से इसका जलस्तर कम होते ही नाले का पानी पुनपुन में जाने लगेगा.
फिलहाल एक बजे इसका जलस्तर पटना के बादशाही पइन और बरमुत्ता नाला से 1.30 मीटर ऊपर था. वहीं दो दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में 31 सेंमी की कमी हुई है. इसका जलस्तर पटना पश्चिम में दानापुर के देवना नाला और दीघा लख से कम होते ही वहां के गेट शनिवार शाम को खोल दिये गये. इस इलाके का पानी गंगा में जाने लगा है. संजीव हंस ने बताया कि पुनपुन नदी का 1976 में पटना के श्रीपालपुर में रिकॉर्ड जलस्तर 53.91 मीटर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन