ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, एक की मौत

Updated at : 06 Oct 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, एक की मौत

फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एनएमसीएच में भर्ती कराया है. यह घटना शनिवार की देर रात गोपालपुर थाना के इलाही बाग में हुई.जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एनएमसीएच में भर्ती कराया है. यह घटना शनिवार की देर रात गोपालपुर थाना के इलाही बाग में हुई.जानकारी के मुताबिक बैरिया निवासी विक्की कुमार और चंदन कुमार एक ही बाइक पर पटना से लौट रहे थे.

जैसे ही इलाहीबाग पहुंचे, तो ट्रक ने कुचल दिया . मौके पर रवि कुमार की मौत हो गयी, जबकि हंसराज उर्फ विक्की कुमार घायल हो गया . स्थानीय लोगों ने घायल विक्की को एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है. दोनों की उम्र 20 साल है. मृतक के पिता जयप्रकाश साहू हैं, जबकि घायल विक्की के पिता अजय राय हैं. दोनों इंटर के छात्र बताये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन