साइबर क्राइम पोर्टल : 20 दिन बाद भी दर्ज नहीं हो रही ऑनलाइन शिकायत

Updated at : 22 Sep 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम पोर्टल : 20 दिन बाद भी दर्ज नहीं हो रही ऑनलाइन शिकायत

अनुज शर्मा, पटना : नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को लांच हुए बीस दिन बीत गये हैं, लेकिन अभी तक बिहार में आनलाइन शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है.जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं. यह स्थित तब है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साइबर अपराध को काबू करने […]

विज्ञापन

अनुज शर्मा, पटना : नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को लांच हुए बीस दिन बीत गये हैं, लेकिन अभी तक बिहार में आनलाइन शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है.जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं. यह स्थित तब है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साइबर अपराध को काबू करने के लिये बिहार सरकार को पत्र लिख चुके हैं.

सीसीटीएनएस के क्रियान्वयन में पिछड़ने को लेकर गृह मंत्रालय ने चिंता भी प्रकट की है. सभी थानों तक अभी इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं पहुंची है.
भारत सरकार ने 30 अगस्त को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल लांच किया था. इसका मकसद था कि साइबर क्राइम के शिकार लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये थाना और पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर नहीं लगाने पड़े. बिहार में भी यह 30 अगस्त से शुरू हो गया, लेकिन प्रचार प्रसार ठीक से नहीं हुआ.
लोगों को यह नहीं मालूम कि साइबर क्राइम के शिकार होने पर घर से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आनलाइन शिकायत के निष्पादन को भी भी तंत्र विकसित नहीं हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य स्तर पर और सभी जिलों के आरक्षी अधीक्षकों का अकाउंट क्रिएट कर दिया.
एसपी- एसएसपी को अपने जिलों के सभी थानों का अकाउंट बनाना था, ताकि आनलाइन आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई हो सके. अभी तक किसी भी जिले में थानों के अकाउंट नहीं बने हैं. इसी कारण से बिहार में साइबर क्राइम पोर्टल का संचालन नहीं हो पा रहा है. एडीजी इओयू ने इस मामले में सभी जिलों को पत्र भेजा है. एक अनुमान के मुताबिक राज्यभर में 200 से अधिक साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें रजिस्टर होने के लिये लंबित हैं.
ऐसे करें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत
सबसे पहले गूगल में साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन (cybercrime.gov.in) टाइप कर उसपर क्लिक कर पोर्टल खोआ जा सकता है. अब साइबर क्राइम के शिकार बच्चे या महिला हैं तो ‘रिपोर्ट वुमेन चाइल्ड रिलेटिड क्राइम ‘ अन्यथा ‘रिपोर्ट अदर साइबर क्राइम’ पर क्लिक करना होगा. लाल घेरे में दो आप्प्शन दिखेंगे.
फाइल ए कंप्लेंट पर क्लिक करते ही नयी विंडो खुलेगी. उसे एसेप्ट करते ही अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं. राज्य और अपना नाम व मोबाइल भरते ही ओटीपी मिलेगी. ओटीपी टाइप करते ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे. घटना के कई दिन या समय बाद शिकायत दर्ज करा रहें है तो उसका भी कारण देना होगा.
हेल्पलाइन नंबर: 155260 (सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे)
पुलिस का दावा, एक भी शिकायत लंबित नहीं
संचालन ठीक से नहीं होने के सवाल पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल लांच होने से पहले से ही शिकायतें आनलाइन ली जा रही हैं. सभी थाना ऑनलाइन नहीं होने से शिकायतें सीधे थानों को नहीं पहुंच रही है.
जून, 2018 से अब तक 1023 शिकायत प्राप्त हुईं. सभी शिकायतों का निबटारा किया गया. इनमें छह कांड दर्ज किये गये. 471 शिकायत निबटारे के लिये जिलों को भेजी गयी हैं. 25 में नोटिस जारी किया गया है. 461 शिकायतें अज्ञात हैं. कोई शिकायत कार्यवाही के लिए लंबित नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन