भाजपा ने खेला बीसी कार्ड, संजय जायसवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 15 Sep 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने खेला बीसी कार्ड, संजय जायसवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

पटना : भारतीय जनता पार्टी आने वाला चुनाव पिछड़ों को केंद्र में रखकर लड़ेगी. पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इसका संकेत दे दिया. नित्यानंद राय के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने के बाद भाजपा को बिहार में अध्यक्ष के लिये योग्य चेहरा तलाश रही थी. पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : भारतीय जनता पार्टी आने वाला चुनाव पिछड़ों को केंद्र में रखकर लड़ेगी. पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इसका संकेत दे दिया. नित्यानंद राय के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने के बाद भाजपा को बिहार में अध्यक्ष के लिये योग्य चेहरा तलाश रही थी.

पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष जायसवाल को तरक्की का एक आधार यह भी है कि वह भाजपा के कोर वोट बैंक मानी जाने वाली वैश्य जाति से आते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश मुख्यालय को पत्र भेजकर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके बाद पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का जन्म 29 नवंबर, 1965 को हुआ. 2009 से पश्चिम चंपारण से सांसद हैं. 2019 का चुनाव जीतने के बाद उनको लोकसभा में सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया था.
पिता डॉ मदन जायसवाल भी सांसद रहे हैं. आरएसएस और बाद में एबीवीपी से जुड़े संजय जायसवाल जी ने पटना मेडिकल काॅलेज से एमबीबीएस करने के बाद दरभंगा मेडिकल काॅलेज से एमडी किया. वे पटना एम्स के गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं. इसके अलावा वे सेंट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के भी सदस्य हैं. उनका विवाह डॉ मंजू चौधरी से हुआ और उनको एक पुत्र व एक पुत्री है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन