पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूनिया को राजस्थान की कमान

Updated at : 14 Sep 2019 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूनिया को राजस्थान की कमान

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम चम्पारण से सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार शाह ने आमेर से विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम चम्पारण से सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार शाह ने आमेर से विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

गौरतलब है कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था. अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है. संजय जायसवाल राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें काफी अनुभव भी है. वे 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं. बिहार में 2020 में चुनाव होना है ऐसे में संजय जायसवाल के ऊपर अहम जिम्मेदारी है. कुछ दिनों से सहयोगी जदयू के साथ भी भाजपा के संबंधों में खटास आ गयी है, इन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूती प्रदान करना संजय जायसवाल की प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन