राज्यपाल ने वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा

Updated at : 08 Sep 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल ने वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा

पटना : राज्यपाल फागू चौहान ने ‘चंद्रयान-2’ के मिशन से जुड़े ‘इसरो’ प्रमुख के सिवन और उनके सभी वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने शनिवार को कहा है कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर हमेशा गर्व रहा है. हमें अपने जोश और जज्बे को बनाये रखना है. भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और परिश्रम […]

विज्ञापन

पटना : राज्यपाल फागू चौहान ने ‘चंद्रयान-2’ के मिशन से जुड़े ‘इसरो’ प्रमुख के सिवन और उनके सभी वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने शनिवार को कहा है कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर हमेशा गर्व रहा है. हमें अपने जोश और जज्बे को बनाये रखना है.

भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और परिश्रम का लोहा पूरी दुनिया मानती है. हमारे वैज्ञानिक अपने नये आविष्कारों और उपलब्धियों से हमेशा देश को गौरवान्वित करते रहे हैं. राज्यपाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और पूरा देश वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है, वह वैज्ञानिक उपलब्धियों के क्षेत्र में भी हमारे उज्ज्वल भविष्य का संकेत है.
सदानंद सिंह ने दी इसरो वैज्ञानिकों को बधाई : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि कि वे चंद्रयान –दो के जरिये चंद्रमा के 2.1 किलोमीटर करीब तक पहुंच गये है. असफलता में ही सफलता का राज छिपा होता है. उन्हें बिना रुके, बिना थके, बिना चिंता और अफसोस किये आगे बढ़ते जाना है. पूरा देश उनके साथ शुरू से रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा.
चंद्रयान -2 की पूरी टीम को बधाई : मोदी
पटना. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर आर्यभट्ट की धरती से चंद्रयान -2 की पूरी टीम को बधाई दी. उन्होेने कहा कि चंद्रयान -2 की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इसने पूरे देश को न केवल विज्ञान और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया, बल्कि अपने वैज्ञानिकों की मेधा में विश्वास पैदा किया.
उन्होंने कहा कि चांद को छूने में जहां रूस और अमेरिका 40 बार विफल रहे, वहां हमारे वैज्ञानिकों का दूसरे प्रयास में सिर्फ दो किलोमीटर दूर रह जाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.उन्होने कहा कि चांद के सबसे मुश्किल मिशन के रोमांचक पल देखने के लिए रात भर पूरा देश जागता रहा. देश पूरी तरह इसरो वैज्ञानिकों के साथ है. अगले किसी मिशन में हम किसी भारतीय को सदेह चांद पर पहुंचा देख सकें, यह हौसला नहीं टूटा है.
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान 2 की लैंडिंग के समय रात डेढ़ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसरो प्रमुख के सिवन की टीम के साथ मौजूद रहना और लैंडर से सम्पर्क टूटने पर छायी निराशा के समय वैज्ञानिकों का मनोबल ऊंचा रखना बहुत बड़ी बात है. प्रधानमंत्री ने मुश्किल पलों में वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन