मुख्यमंत्री ने की बाबा गणिनाथजी की पूजा

Updated at : 01 Sep 2019 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की बाबा गणिनाथजी की पूजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बाबा गणिनाथ जी महाराज की पूजा अर्चना की. जयंती एवं पूजनोत्सव समारोह का उद्धाटन किया. राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विशुद्धानंद परमहंस आश्रम में पटना नगर मध्यदेशीय वैश्य सभा ने 75वें समारोह का का आयोजन किया था. अध्यक्ष मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं पगड़ी […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बाबा गणिनाथ जी महाराज की पूजा अर्चना की. जयंती एवं पूजनोत्सव समारोह का उद्धाटन किया. राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विशुद्धानंद परमहंस आश्रम में पटना नगर मध्यदेशीय वैश्य सभा ने 75वें समारोह का का आयोजन किया था. अध्यक्ष मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया.

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू एवं मध्यदेशीय वैश्य समाज के अन्य नेतागण मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन