पटना : लंबे समय से बीमारी से था परेशान फांसी लगा कर की आत्महत्या
Updated at : 27 Aug 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में रहने वाला 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की शाम की है और व्यक्ति का नाम शंकर पासवान है. वह कुर्जी में प्राइवेट कमरा लेकर रहता है. घटना के व्यक्त उसके साथ कोई नहीं था. पड़ोसी जब किसी काम को […]
विज्ञापन
पटना : दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में रहने वाला 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की शाम की है और व्यक्ति का नाम शंकर पासवान है. वह कुर्जी में प्राइवेट कमरा लेकर रहता है.
घटना के व्यक्त उसके साथ कोई नहीं था. पड़ोसी जब किसी काम को लेकर रूम में गया तो फंदे से व्यक्ति लटका हुआ मिला. उसने घटना की सूचना तुरंत दीघा थाने को दी. मौके पर थाने की पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिवार के सदस्यों को फोन कर मामले की जानकारी दी तो आनन-फानन में परिवार के सदस्य आये.
आर्थिक स्थिति थी खराब
बातचीत के दौरान दीघा थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने बताया कि शंकर पासवान की पत्नी दूसरे प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करती है. मृतक का दो बेटे हैं जो पत्नी के साथ ही रहते थे. जब मृतक के घर वालों से बातचीत की गयी तो पता चला कि व्यक्ति लंबे समय से बीमारी और घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. ऐसे में वह डिप्रेशन में चल रहा था. ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली. शंकर पासवान के दो बेटे हैं. पोस्टमार्टम के बाद बॉडी घर वालों को सौंप दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




