पटना : इस बार सीटीइटी की परीक्षा नालंदा और भोजपुर में भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसइ) की ओर से आयोजित होने वाली सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट(सीटीइटी) इस बार बिहार के आठ शहरों में आयोजित होगी. पहले सीटीइटी दो शहरों पटना व मुजफ्फरपुर में ही होती थी. जुलाई में अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण भागलपुर, दरभंगा, गया व वैशाली जिले में भी परीक्षा केंद्र […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसइ) की ओर से आयोजित होने वाली सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट(सीटीइटी) इस बार बिहार के आठ शहरों में आयोजित होगी.
पहले सीटीइटी दो शहरों पटना व मुजफ्फरपुर में ही होती थी. जुलाई में अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण भागलपुर, दरभंगा, गया व वैशाली जिले में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इस बार नालंदा और भोजपुर में भी परीक्षा केंद्र बनाये जायेगा. परीक्षार्थी तीन शहरों को परीक्षा के लिए चुन सकता है.
अब राज्य में भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा पटना और वैशाली जिले में परीक्षा केंद्र होगा. सीबीएसइ ने सीटीइटी दिसंबर 2019 के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है. सीटीइटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है. जुलाई की परीक्षा सात जुलाई को हुई थी, जबकि दूसरी परीक्षा आठ दिसंबर को होगी. सीटीइटी दिसंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




