ePaper

अनंत सिंह के वायरल ऑडियो जांच, रिपोर्ट में लग सकता है एक हफ्ते का वक्त

Updated at : 21 Aug 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
अनंत सिंह के वायरल ऑडियो जांच, रिपोर्ट में लग सकता है एक हफ्ते का वक्त

बाढ़ : पंडारक के दो लोगों की हत्या की साजिश रचने के मामले में दर्ज केस में वायरल हुए वाइस रिकॉर्ड के नमूने की जांच रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का वक्त लगने की संभावना है. फॉरेंसिक जांच प्रयोगशाला में मोकामा विधायक अनंत सिंह की आवाज का नमूना लिया गया था. इसमें वायरल हुए वाइस […]

विज्ञापन
बाढ़ : पंडारक के दो लोगों की हत्या की साजिश रचने के मामले में दर्ज केस में वायरल हुए वाइस रिकॉर्ड के नमूने की जांच रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का वक्त लगने की संभावना है. फॉरेंसिक जांच प्रयोगशाला में मोकामा विधायक अनंत सिंह की आवाज का नमूना लिया गया था. इसमें वायरल हुए वाइस रिकॉर्ड और नमूने का मिलान करने के बाद विशेषज्ञ की रिपोर्ट आने का पुलिस को इंतजार है.
इसमें आवाज मिलने के बाद विधायक की परेशानी बढ़ सकती है. सूत्रों ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट फिलहाल जांच को लेकर लंबित है. पक्के सबूत मिलने के बाद पुलिस द्वारा विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जांच शुरू की जा सकती है. हालांकि विधायक लगातार वायरल ऑडियो को फर्जी बताने में लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन