पटना सिटी : सैदपुर नहर में तीन किशोर गिरे, एक की हो गयी मौत

Updated at : 10 Aug 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : सैदपुर नहर में तीन किशोर गिरे, एक की हो गयी मौत

पटना सिटी : सुल्तानगंज व बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बाजार समिति बकरी मंडी शनिचरा बूचरखाने के समीप शुक्रवार की रात खेलने के क्रम में तीन किशोर सैदपुर नहर में गिर गया है. हालांकि स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए दो को बचा लिया है. लेकिन एक की डूबने से मौत हो गयी. घटना के वहां […]

विज्ञापन

पटना सिटी : सुल्तानगंज व बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बाजार समिति बकरी मंडी शनिचरा बूचरखाने के समीप शुक्रवार की रात खेलने के क्रम में तीन किशोर सैदपुर नहर में गिर गया है. हालांकि स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए दो को बचा लिया है. लेकिन एक की डूबने से मौत हो गयी. घटना के वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी.

इसी बीच कुछ लोग नाले में उतर कर डूबे किशोर को कीचड़ से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की सूचना पर सुल्तानगंज व बहादुरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसी बीच नहर में डूबे बच्चे को निकाले जाने के बाद पुलिस परिजनों के साथ पीएमसीएच लेकर गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
खेलने के दौरान नाले में गिरा : घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहगंज निवासी मो कारू मियां के 14 वर्षीय पुत्र मो दानिश अरमान अपने तीन दोस्तों के साथ नाला के समीप खेल रहा था. खेलने के क्रम में गिर गया. इसी बीच साथ खेल रहे दोस्त बचाने को दौड़े, बचाने के क्रम में दोनों दोस्त भी नाले में गिर गये.
इसी बीच चीख सुन कर आसपास में रहे लोग दौड़े और नाला में गिरे दोनों किशोर को पहले बाहर निकाला. जिससे पूछताछ में पता चला कि दानिश उर्फ अरमान डूब गया है.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाला में उतर कर डूबे अरमान की तलाश की, जो मिल गया. एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूबे किशोर को बाहर निकालने के उपरांत परिवार वालों को लेकर पीएमसीएच ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक अरमान के शव को परिजन घर लेकर आ गये है.
टूटी है चहारदीवारी अक्सर होती हैं घटनाएं
स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि निगम की लापरवाही व टूटी चहारदीवारी की मरम्मत नहीं कराने से अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही हैं. सैदपुर नहर से शहर का गंदा पानी शनिचरा होते हुए एनएमसीएच के पीछे से जल्ला में जाता है. नहर के दोनों तरफ बड़ी आबादी है.
जबकि नहर की घेराबंदी करने वाली दीवारें पुरानी व जर्जर होने की स्थिति में टूट कर जगह-जगह से गिर गयी हैं. ऐसे में अक्सर वहां हादसे की आशंका बनी रहती है. पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार की मानें, तो वहां पर सरकार से नहर को ढक कर सड़क निर्माण कराने की मांग उठायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन