ePaper

पटना : भोले शंकर के बाद अब हीरो बन गये तेज प्रताप

Updated at : 04 Aug 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : भोले शंकर के बाद अब हीरो बन गये तेज प्रताप

पटना : राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व लालू-राबड़ी के बड़े लाल तेज प्रताप अब भगवान शंकर के बाद हीरो के रूप में नजर आये हैं. हीरो के लुक वाली नयी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तेज प्रताप अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी वे मुरली वाले कृष्ण कन्हैया […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व लालू-राबड़ी के बड़े लाल तेज प्रताप अब भगवान शंकर के बाद हीरो के रूप में नजर आये हैं. हीरो के लुक वाली नयी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तेज प्रताप अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.
कभी वे मुरली वाले कृष्ण कन्हैया बन जाते हैं तो कभी औधड़दानी शिव. हाल ही में उन्होंने शिव का रूप धरकर ही देवघर में भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक किया था. यह तस्वीर खुब वायरल हुई थी. अब वे नये लुक में बॉलीवुड के हीरो की तरह नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उनकी पोस्ट पर उनके फॉलोवर्स ने मजेदार कॉमेंट्स किये हैं. किसी ने कहा कि आप हीरो लग रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन