‘अब मुगल नहीं, गूगल का जमाना…’, प्रभात खबर के मंच से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Updated:
विज्ञापन
mithilesh tiwari prabhat khabar

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने छात्रों को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब ‘मुगल नहीं, गूगल का जमाना है’. उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सही उपयोग कर दुनिया की नई जानकारियां हासिल करने और बिहार की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने छात्रों को बदलते दौर के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि आज का समय ज्ञान और तकनीक का है, इसलिए छात्रों को सीमित सोच से बाहर निकलकर दुनिया को समझना होगा. उन्होंने कहा कि अब मुगल नहीं, गूगल का जमाना है. लेकिन तकनीक का इस्तेमाल समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.

‘अब किताबों से आगे बढ़कर दुनिया को जानिए’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक छात्रों की पढ़ाई एक तय दायरे में रही है, लेकिन आगे उन्हें पूरी दुनिया और ब्रह्मांड के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी. उन्होंने कहा कि इंटरनेट और तकनीक ने सीखने के अवसरों को कई गुना बढ़ा दिया है. ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए और नई चीजें सीखने पर जोर देना चाहिए.

बिहार ज्ञान और शिक्षा की धरती

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार की पहचान केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान की धरती के रूप में रही है. उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों ने पूरी दुनिया को शिक्षा देने का काम किया था. आज भी बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.

‘हर घर से निकले एक राजेंद्र प्रसाद’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार के हर घर से एक प्रतिभाशाली छात्र आगे आए. उन्होंने कहा कि हमें हर घर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद निकालना है. हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति में बैठे छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है.

प्रभात खबर के प्रयास की सराहना

उन्होंने प्रभात खबर की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान वर्षों से बिहार और झारखंड के मेधावी छात्रों को खोजकर उन्हें सम्मानित करने का काम कर रहा है. ऐसे कार्यक्रम छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

‘आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता’

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यदि छात्र मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तो उन्हें सफलता से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राज्य दोनों का भविष्य बदल सकती है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बढ़ाया उत्साह

समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मेधावी छात्रों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने प्रभात खबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्थान लगातार प्रतिभाओं को पहचान देने का काम कर रहा है. उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने की अपील की.

Also Read: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में CM सम्राट ने किए कई ऐलान, मॉडल स्कूल, नए कॉलेज और बेटियों की सुरक्षा पर कही बड़ी बातें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन