पटना में अब तक सामान्य से 67 मिमी कम बारिश

Updated at : 25 Jul 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में अब तक सामान्य से 67 मिमी कम बारिश

अभी तक जिले में 320 मिलीमीटर हुई बारिश पटना : मॉनूसन की टर्फ लाइन बुधवार को पटना से बनारस की तरफ शिफ्ट हो गयी है. बावजूद अगले 24 घंटे में पटना में अच्छी-खासी बारिश होने का पूर्वानुमान आइएमडी पटना ने जारी किया है. आइएमडी पटना के मुताबिक जुलाई के अंतिम हफ्ते से पटना सहित समूचे […]

विज्ञापन
अभी तक जिले में 320 मिलीमीटर हुई बारिश
पटना : मॉनूसन की टर्फ लाइन बुधवार को पटना से बनारस की तरफ शिफ्ट हो गयी है. बावजूद अगले 24 घंटे में पटना में अच्छी-खासी बारिश होने का पूर्वानुमान आइएमडी पटना ने जारी किया है. आइएमडी पटना के मुताबिक जुलाई के अंतिम हफ्ते से पटना सहित समूचे दक्षिणी बिहार को बहुत उम्मीद है.
पिछले 36 घंटे में पटना में अपेक्षा से कुछ कम बारिश महज 20 मिलीमीटर बारिश हुई है. कुल मिलाकर पटना में अभी तक की बारिश सामान्य से 67 मिलीमीटर कम हुई है. जिले में अब तक 320 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. जबकि 24 जुलाई तक जिले में सामान्य रूप से 387 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी.
प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश : जहां तक समूचे राज्य का सवाल है, अब तक सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. प्रदेश में इस अवधि तक 439़ 4 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है. इसकी तुलना में राज्य में अब तक 454़ 8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक बक्सर में 54 फीसदी, गोपालगंज में 69 फीसदी, सारण 38 फीसदी और सीवान में 79 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है.
अगले 48 घंटे में पटना में बारिश होने का पूर्वानुमान
रात में हुई बारिश ने गिराया तापमान
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात रिमझिम बारिश और दिन में छाये रहे बादलों की वजह से शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान तुलनात्मक रूप में काफी नीचे आ गया. मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 31़ 4 मिलीमीटर पर आ गया.
इस तरह करीब साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. जबकि न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री की तुुलना में बुधवार को 26 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका. कुल मिला कर शहर का तापमान बुधवार को सामान्य रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन