पटना : सूबे में अक्तूबर व दिसंबर में होंगे कई बड़े आयोजन

Updated at : 18 Jul 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सूबे में अक्तूबर व दिसंबर में होंगे कई बड़े आयोजन

पटना : पटना प्रमंडल प्रशासन अक्तूबर व नवंबर माह में होने वाले तीन बड़े आयोजनों की तैयारी में अभी से जुट गया है. बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू ने विश्व शांति स्तूप राजगीर की 50वीं जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तथा गुरू नानकदेव जी की 550वीं जयंती को लेकर तैयारियों की समीक्षा […]

विज्ञापन
पटना : पटना प्रमंडल प्रशासन अक्तूबर व नवंबर माह में होने वाले तीन बड़े आयोजनों की तैयारी में अभी से जुट गया है. बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू ने विश्व शांति स्तूप राजगीर की 50वीं जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तथा गुरू नानकदेव जी की 550वीं जयंती को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में पटना डीएम कुमार रवि, नालंदा डीएम योगेंद्र सिंह, पर्यटन निगम के एमडी, राजगीर बुद्ध बिहार सोसाइटी के अध्यक्ष, जापानी टेंपल मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष व तख्त पटना साहिब के प्रतिनिधि दलजीत सिंह के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
बापू सभागार में होगा दो दिवसीय मुख्य समारोह : आयुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बापू सभागार एवं ज्ञान भवन में 02-03 अक्तूबर को कार्यक्रम होंगे. इसमें विचार-गोष्ठी से लेकर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे. आयोजनों को लेकर अलग-अलग विभागों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. गोष्ठी के लिए 50 ख्याति प्राप्त विद्वानों को आमंत्रित किया जायेगा.
25 अक्तूबर को मनेगी राजगीर विश्व शांति स्तूप की 50वीं जयंती : विश्व शांति स्तूप राजगीर की 50वीं जयंती राजगीर बुद्ध विहार सोसाइटी द्वारा 25 अक्तूबर को आयोजित की जायेगी. पर्यटन निदेशालय इस कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग करेंगे. अायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन से पूर्व विश्व शांति स्तूप पर जाने वाले सीढ़ी, रेलिंग एवं पाइप लाईन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये. डीएम नालंदा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का समन्वय करेंगे.
राजगीर शीतलकुंड गुरुद्वारे में मनेगा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व : आयुक्त ने बताया कि गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाश पर्व 22 नवंबर 2019 को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है. इस पर्व का मुख्य आयोजन शीतलकुंड गुरुद्वारा, राजगीर के पास होगा. गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का आयोजन 27-29 दिसंबर 2019 को कराया जायेगा, ताकि बाहर के श्रद्धालु दोनों कार्यक्रमों (प्रकाश पर्व) में शामिल हो सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन