पटना : 12 जिलों में नदियां उफनायीं मुसीबत में 26 लाख लोग : सुशील मोदी
Updated at : 18 Jul 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार इस समय प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है. पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से जहां उत्तर बिहार के 12 जिलों में नदियां उफनायी हुई हैं. 26 लाख लोग मुसीबत में हैं. वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में कम वर्षा होने […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार इस समय प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है. पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से जहां उत्तर बिहार के 12 जिलों में नदियां उफनायी हुई हैं. 26 लाख लोग मुसीबत में हैं.
वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में कम वर्षा होने से पुनपुन, फल्गु और पंचाने नदी में पानी का अभाव है. औरंगाबाद-गया समेत पांच जिलों में सूखे की आहट है. राज्य सरकार दोनों मोर्चे पर चुनौती का सामना कर रही है.
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट का स्थायी समाधान करने के लिए दूरगामी योजना बनायी जा रही है. पारंपरिक जल स्रोत बचाने और एक करोड़ 75 लाख पेड़ लगाने का संकल्प पूरा किया जायेगा.एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा होने के बाद उनका अंतिम विकल्प भी नहीं खोज पायी.
दूसरी तरफ कर्नाटक में उसकी जोड़-तोड़ की सरकार दिन गिन रही है. राहुल गांधी शायद पहले कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जिन्हें सिर्फ मानहानि के मामले में पटना से अहमदाबाद तक की अदालतों में हाजिर होकर आठ दिन में तीसरी बार जमानत लेनी पड़ी. जो पार्टी देशद्रोहियों का साथ देने के लिए पोटा कानून खत्म कर चुकी हो और सत्ता मिलने पर देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखती हो, उसकी दुर्गति तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




