डॉन बॉस्को एकेडमी : मदर्स डे पर मां के प्रति कृतज्ञता का लिया संकल्प

Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन

डॉन बॉस्को एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय मातृ दिवस की शुरुआत हुई पहले दिन कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

डॉन बॉस्को एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय मातृ दिवस की शुरुआत हुई पहले दिन कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्राचार्या मेरी अल्फोंसा ने कहा कि आज के दिन हम सभी माताओं से अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं. मां पहली गुरु होती है, जो हमें प्यार और संस्कार देती है. हर कदम पर हमारा साथ देती है. इस खास दिन पर हम सब अपनी मां को धन्यवाद देते हैं. हमें अपनी मां का हमेशा ख्याल रखना चाहिए एवं उनका सम्मान करना चाहिए. बच्चों ने हमेशा अपनी मां के प्रति कृतज्ञ रहने का संकल्प लिया. मौके पर पाक विज्ञान प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं बच्चों की बनायी फिल्में दिखायी गयीं. विद्यालय की प्राचार्या मेरी अल्फोंसा, उप प्राचार्य एरिक रोजारियो तथा बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं. शिक्षक, शिक्षिकाएं अभिभावकों एवं बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों तथा आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लिया. पाक विज्ञान में बच्चों को सहयोग देने वाली माताओं को बच्चों के साथ मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर प्राचार्या व उपप्राचार्य ने सम्मानित किया.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन