पटना : किताब पर उलटा तिरंगा छापने वाले प्रिंटर के खिलाफ एफआइआर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि तीसरी कक्षा की पाठ्य पुस्तक में उलटा तिरंगा को प्रिंट करने वाले प्रिंटर के खिलाफ बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि तिरुपति प्रिंटर्स को काली सूची में डाल दिया गया है. शिक्षा मंत्री मंगलवार को विधानसभा में अब्दुल बारी सिद्दीकी […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि तीसरी कक्षा की पाठ्य पुस्तक में उलटा तिरंगा को प्रिंट करने वाले प्रिंटर के खिलाफ बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि तिरुपति प्रिंटर्स को काली सूची में डाल दिया गया है. शिक्षा मंत्री मंगलवार को विधानसभा में अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा पूछे गये अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे. शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पुस्तकों की छपाई के लिए तीन प्रिंटरों को सूचीबद्ध किया गया था.
इसमें तिरुपति प्रिंटर्स द्वारा तीसरी कक्षा की पर्यावरण एवं हम भाग-1 पुस्तक के कवर पेज पर तिरंगा का उलटा प्रिंट कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि यह पुस्तक किसी भी स्थिति में बिक्री नहीं हो.
राज्य में 353 मॉडल स्कूल स्वीकृत : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत राज्य में शैक्षणिक रूप से पिछड़े प्रखंडों में कुल 353 मॉडल स्कूलों की स्वीकृति प्रदान की गयी थी.
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को बहुत पहले बंद कर दी गयी थी. केंद्र से प्राप्त राशि से 216 मॉडल स्कूल भवनों का निर्माण कराया जा चुका है. इसके अलावा 81 स्कूल भवन अर्धनिर्मित हैं. इन स्कूलों का राज्य सरकार अपने निधि से निर्माण कार्य पूरा करा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










