पटना : नेट का आंसर की जारी, आज तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 8:47 AM

विज्ञापन

पटना : एनटीए ने यूजीसी नेट का आंसर की जारी कर दिया है. आंसर की आप एनटीए की वेबसाइट ntanet.nic.in पर देख सकते हैं. कुछ दिन पहले एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के रेस्पॉन्स और क्वेश्चन पेपर जारी किया था. किसी आंसर पर अगर किन्हीं को आपत्ति है तो वो तीन जुलाई रात तक आवेदन […]

विज्ञापन

पटना : एनटीए ने यूजीसी नेट का आंसर की जारी कर दिया है. आंसर की आप एनटीए की वेबसाइट ntanet.nic.in पर देख सकते हैं. कुछ दिन पहले एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के रेस्पॉन्स और क्वेश्चन पेपर जारी किया था.

किसी आंसर पर अगर किन्हीं को आपत्ति है तो वो तीन जुलाई रात तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदक को प्रति सवाल 100 रुपये का भुगतान करना होगा. अगर आवेदक की आपत्ति सही पायी जाती है, तो उसकी फीस रिफंड कर दी जायेगी.

ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए को रेस्पॉन्स सीट और क्वेश्चन पेपर की जरूरत पड़ेगी इसलिए पहले इन्हें ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर लें. प्रश्नपत्र और रेस्पॉन्स सीट तीन जुलाई शाम 5 बजे तक डाउनलोड कर लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन