पटना :प्रधान महाप्रबंधक ने अकाउंट अधिकारी से मांगा जवाब

Updated at : 25 Jun 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :प्रधान महाप्रबंधक ने अकाउंट अधिकारी से मांगा जवाब

पटना : बीएसएनएल के काउंटरों पर कर्मियों की लापरवाही से ग्राहकों को होने वाली परेशानी से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने पर बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जीसी श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है. अाधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को पृष्ठ संख्या छह पर ‘ बिल लेना है […]

विज्ञापन
पटना : बीएसएनएल के काउंटरों पर कर्मियों की लापरवाही से ग्राहकों को होने वाली परेशानी से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने पर बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जीसी श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है.
अाधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को पृष्ठ संख्या छह पर ‘ बिल लेना है तो टेलीफोन भवन जाइएं ‘ शीर्षक खबर पर सोमवार को मुख्य महाप्रबंधक ने पटना दूरसंचार जिले के प्रधान महाप्रबंधक एस राजहंस को अपने कार्यालय बुलाकर जानकारी ली व तथ्य की जांच कर जल्द-से-जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा. वहीं, दूसरी ओर मुख्य महाप्रबंधक ने अकाउंट अधिकारी गणेश कुमार को फटकार लगाते हुए ग्राहक सेवा केंद्र की व्यवस्था सुधारने व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया.
इसके बाद पटना दूरसंचार जिले के प्रधान महाप्रबंधक एस राजहंस ने टेलीफोन भवन के बिल काउंटर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को अपने-अपने काउंटर पर रहने का आदेश किया. इसका असर आज काउंटर पर देखने को मिला. खबर प्रकाशित होने के बाद लैंड लाइन बिल का काउंटर सोमवार से काम करने लगा. इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली. साथ ही कर्मचारी काफी मुस्तैद दिखे. लगभग सभी काउंटर पर कर्मचारी तैनात थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन