पटना :मोबाइल छीनने के प्रयास में मारा चाकू
Updated at : 20 Jun 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कंकड़बाग थाने के एफ सेक्टर में सोडा फाउंटेन के फ्लोरा पार्क के समीप कुछ युवकों ने विट्टु नाम के युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. सूत्रों के अनुसार मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में युवक विट्टु को अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया […]
विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग थाने के एफ सेक्टर में सोडा फाउंटेन के फ्लोरा पार्क के समीप कुछ युवकों ने विट्टु नाम के युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. सूत्रों के अनुसार मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में युवक विट्टु को अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया है.
अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार किया, जिसमें उसके हाथ व पेट में लगा. विट्टु के अन्य साथियों ने भी उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकू चला दिया. हालांकि किसी अन्य को चाकू नहीं लगा. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. विट्टु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




