मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उनके आवास पर मुलाकात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 9:56 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार की देर शाम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नयी दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. नीतीश कुमार और पूर्व राष्ट्रपति से मिलने को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं कि दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार की देर शाम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नयी दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. नीतीश कुमार और पूर्व राष्ट्रपति से मिलने को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं कि दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया गया. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे. नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा देने की अपनी पुरानी मांग को एक बार फिर दुहराया है. साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं को बंद करने ओर केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के नाम पर प्राथमिकता की योजनओं के कार्यान्वयन के लिए वैकल्पिक प्रावधान करने का भी आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन