BSEB इंटर नामांकन का बड़ा मौका, 1 जून तक आवेदन का अंतिम अवसर, OFSS पोर्टल फिर खुला

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: इंटर के छात्रों के लिए बड़ा मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब छात्र 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
Patna News: (अंबर की रिपोर्ट)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने इंटर (11वीं) में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है. विद्यार्थी 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
OFSS पोर्टल से फिर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
बोर्ड ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से इंटर नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू की है. इसके तहत छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं और अपनी पसंद के संस्थान चुन सकते हैं.
मैट्रिक कंपार्टमेंटल वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि 2026 में मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा (Matric Compartmental Exam) में सफल हुए विद्यार्थियों को भी इंटर में नामांकन का अवसर दिया जाएगा. यह कदम छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है.
अन्य बोर्ड के छात्रों को भी मिलेगा अवसर
सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इस नामांकन प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं. सभी को समान अवसर देने की व्यवस्था की गई है.
छूटे हुए छात्रों के लिए भी खुला दरवाजा
बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन पहले किसी कारणवश छूट गया था, वे भी इस अवधि में सामान्य आवेदन प्रपत्र भर सकते हैं. इससे अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा.
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, सहायता नंबर जारी
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी बोर्ड के सहायता नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं.
ALSO READ: पटना में शिक्षकों पर गिरेगी गाज, रैंडम जांच से पकड़ी जाएगी फर्जी उपस्थिति, वेतन भी हो सकता है बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










