पटना :गोलू ही है बापजी गैंग का सरगना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : िबक्रम थाने के ब्लॉक रोड में बुधवार की सुबह आठ बजे मात्र दस हजार रंगदारी के लिए हुए किराना दुकानदार संतोष कुमार (36) की गोली मार कर हत्या मामले में पकड़ा गया गोलू ही बापजी गैंग का सरगना है. पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है. […]
विज्ञापन
पटना : िबक्रम थाने के ब्लॉक रोड में बुधवार की सुबह आठ बजे मात्र दस हजार रंगदारी के लिए हुए किराना दुकानदार संतोष कुमार (36) की गोली मार कर हत्या मामले में पकड़ा गया गोलू ही बापजी गैंग का सरगना है. पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है.
बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान गोलू ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों के नामों की जानकारी दी है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बापजी गैंग फेसबुक पर भी सक्रिय है और ये सोशल मीडिया पर भी दहशत फैलाते हैं. इसके साथ ही युवकों को जाेड़ने के लिए प्रलोभन भी देते हैं. पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग के तमाम सदस्यों की पहचान कर ली है. सिटी एसपी पश्चिम अभिनव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










