पालीगंज : आपका एक-एक वोट देश के लिए अमूल्य है: मीसा भारती
Updated at : 17 Apr 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

पालीगंज : आपका एक-एक वोट अमूल्य है इसे बेकार नहीं होने दें. इन वोटों का प्रयोग कर भारी मतों से महागठबंधन को जीत दिलाएं.उक्त बातें मंगलवार को पालीगंज स्थित ठाकुर प्रसाद भवन में महागठबंधन की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करती हुईं पाटलिपुत्रा लोकसभा प्रत्याशी डाॅ मीसा भारती ने कही. बैठक को संबोधित करते […]
विज्ञापन
पालीगंज : आपका एक-एक वोट अमूल्य है इसे बेकार नहीं होने दें. इन वोटों का प्रयोग कर भारी मतों से महागठबंधन को जीत दिलाएं.उक्त बातें मंगलवार को पालीगंज स्थित ठाकुर प्रसाद भवन में महागठबंधन की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करती हुईं पाटलिपुत्रा लोकसभा प्रत्याशी डाॅ मीसा भारती ने कही. बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक जयवर्द्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू ने महागठबंधन के पाटलिपुत्रा लोकसभा प्रत्याशी डाॅ मीसा भारती को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं से की.
मौके पर जिला पार्षद रंजन यादव, मुखिया नासिर हुसैन, रालोसपा के पटना जिलाध्यक्ष चंदन कुशवाहा, पटना जिला महासचिव राजकुमार कुशवाहा, युवा प्रदेश सचिव ज्वाला स्वरूप, युवा राष्ट्रीय सचिव मनोज कांत व छात्र रालोसपा के पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रतीक कुशवाहा के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




