रांची : लालू की हुई जांच, पहले की तरह ही इको रिपोर्ट असामान्य
Updated at : 10 Apr 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की इको जांच मंगलवार को की गयी. जांच के लिए लालू के कमरे में कार्डियोलॉजी विभाग से इको मशीन लायी गयी. कार्डियोलॉजस्टि डॉ प्रशांत कुमार शाम चार बजे लालू की जांच करने के लिए पहुंचे. करीब 10 मिनट तक लालू प्रसाद […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की इको जांच मंगलवार को की गयी. जांच के लिए लालू के कमरे में कार्डियोलॉजी विभाग से इको मशीन लायी गयी. कार्डियोलॉजस्टि डॉ प्रशांत कुमार शाम चार बजे लालू की जांच करने के लिए पहुंचे. करीब 10 मिनट तक लालू प्रसाद के हृदय की जांच की गयी. जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद के हार्ट की बनावट व फंक्शन को देखा गया. पूर्व में जिस तरह की असामान्यता थी, वही आज की इको रिपोर्ट में भी मिली.
कोई अन्य असामान्यता देखने को नहीं मिली. इलाज कर रहे यूनिट इंचार्ज डॉ उमेश प्रसाद व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद की बाइपास सर्जरी हुई है. वॉल्व को बदला गया है, जिसके कारण कुछ असामान्यता पहले से ही चली आ रही है. सात माह पहले हुई जांच में वही चीजें थीं, जो अभी मिली हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. जो दवाएं दी जा रही हैं, वही चलेंगी. हार्ट के लिए अलग से दवा देने की जरूरत नहीं है.
पेइंग वार्ड जाने से पहले आगंतुक पुस्तिका में दर्ज किया नाम
लालू प्रसाद की जांच करने गये डॉ प्रशांत कुमार को पेइंग वार्ड में प्रवेश करने से पहले आगंतुक पुस्तिका में इंट्री करनी पड़ी. पूरा नाम, मिलने की वजह व समय को दर्शाने के बाद वार्ड में जाने की अनुमति दी गयी. वह सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी के साथ प्रथम तल्ले पर गये. स्कैनर से जांच कराने के बाद लालू के कमरे में जाने की अनुमति थी. जांच के बाद निकलते समय भी आगंतुक पुस्तिका में डॉ प्रशांत कुमार को हस्ताक्षर करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




