ePaper

पटना : सीबीएसइ परीक्षार्थियों को अर्थशास्त्र का पेपर लगा ट्रिकी

Updated at : 28 Mar 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ परीक्षार्थियों को अर्थशास्त्र का पेपर लगा ट्रिकी

पटना : सीबीएसइ ने बुधवार को कक्षा 12वीं के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा ली. पेपर के बाद अधिकतर छात्रों ने कहा कि पेपर ट्रिकी लगा. हालांकि, उत्तर लंबे नहीं लिखने थे, इसलिए समय से काफी पहले पूरा हो गया. इस दौरान बच्चे बेहद खुश दिखे. पाठ्यक्रम के बाहर से एक भी प्रश्न नहीं आया. समूचा […]

विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ ने बुधवार को कक्षा 12वीं के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा ली. पेपर के बाद अधिकतर छात्रों ने कहा कि पेपर ट्रिकी लगा. हालांकि, उत्तर लंबे नहीं लिखने थे, इसलिए समय से काफी पहले पूरा हो गया. इस दौरान बच्चे बेहद खुश दिखे. पाठ्यक्रम के बाहर से एक भी प्रश्न नहीं आया.
समूचा पेपर एनसीइआरटी बुक से आया था. अर्थशास्त्र का पेपर कुल 100 अंकों का होता है. इसमें 40-40 अंक दोनों सेक्शन के होते हैं. जबकि, 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिये दिये जाते हैं. बच्चों ने बताया कि पेपर में अच्छे अंक आयेंगे. इसी तरह बुधवार को सीबीएसइ ने 10वीं की फाउंडेशन आइटी की परीक्षा भी आयोजित की. इसके परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन