कल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, आज निपटा लें काम
Updated at : 20 Mar 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बैंक से संबंधित कामकाज बुधवार को हर हाल में निबटा ले. नहीं तो परेशानी हो सकती है. क्योंकि, 21 से लेकर 24 तक बैंक बंद रहेंगे. वैसे बैंक प्रबंधन ने लोगों को नकद से लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए एटीएम को फुल करने का दावा किया है. एटीएम अधिकारी […]
विज्ञापन
पटना : बैंक से संबंधित कामकाज बुधवार को हर हाल में निबटा ले. नहीं तो परेशानी हो सकती है. क्योंकि, 21 से लेकर 24 तक बैंक बंद रहेंगे.
वैसे बैंक प्रबंधन ने लोगों को नकद से लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए एटीएम को फुल करने का दावा किया है. एटीएम अधिकारी की मानें, तो होली के मौके पर वैसे भी निकासी कम होती है.
फिर भी बंद के दौरान एटीएम में कैश डालने के लिए विशेष तैयारी की गयी है. गुरुवार यानी 21 मार्च को होली को लेकर बैंक बंद रहेंगे. शुक्रवार यानी 22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर बैंक में ताले लटके रहेंगे. जबकि, 23 मार्च को चौथा शनिवार और 24 मार्च को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे. 25 मार्च को बैंक खुलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




