पटना : पीएम को 2014 के वादों पर बात करनी चाहिए : तेजस्वी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 9:33 AM

विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2019 में नये वादों की बात करने से पहले प्रधानमंत्री देश को बताएं, उन्होंने 2014 के घोषणापत्र में किये गये किन-किन वादों को पूरा किया है. आज उन मुद्दों पर बात करने से क्यों […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2019 में नये वादों की बात करने से पहले प्रधानमंत्री देश को बताएं, उन्होंने 2014 के घोषणापत्र में किये गये किन-किन वादों को पूरा किया है. आज उन मुद्दों पर बात करने से क्यों कतरा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि भारी-भरकम आसमानी वादों, योजनाओं और घोषणाओं के बारे में उन्हें जनता को बताना चाहिए. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार से बिहार को क्या लाभ हुआ, कुव्यवस्था और बेरोजगारी के अलावा राज्य के हिस्से क्या आया, घोषणापत्र में इसकी चर्चा होनी चाहिए.
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा 2014 के राष्ट्रीय घोषणापत्र और बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में किये गये वादों पर बात करने से क्यों शरमा रही है. बिहार के लिए विशेष राज्य व विशेष पैकेज का क्या हुआ. जब केंद्र और राज्य में एनडीए की ही सरकार है तो अब बिहार को उसका अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा. कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग जैसे मुद्दों पर बिहार आज भी राष्ट्रीय औसत के सबसे निचले स्तर पर क्यों है. किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन