ePaper

पटना : लिव इन में युवती को किया प्रताड़ित

Updated at : 15 Mar 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लिव इन में युवती को किया प्रताड़ित

पटना : शादी का झांसा देकर चार साल तक लिव इन रिलेशन में रखने के बाद अब युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पिछले एक सप्ताह से युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की गयी है. उसके हाथ के नाखून को उखाड़े का प्रयास किया गया है. लगातार हो रही प्रताड़ना […]

विज्ञापन
पटना : शादी का झांसा देकर चार साल तक लिव इन रिलेशन में रखने के बाद अब युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पिछले एक सप्ताह से युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की गयी है. उसके हाथ के नाखून को उखाड़े का प्रयास किया गया है. लगातार हो रही प्रताड़ना से युवती भाग कर एक संस्था के पास मदद के लिए पहुंची थी.
संस्था द्वारा जब उसे लेकर महिला थाने जाया गया तो वहां पर केस दर्ज करने में आनाकानी की गयी. बुधवार को युवती ने आवेदन दिया था लेकिन गुरुवार को जब वह कांड संख्या लेने थाने पहुंची तो उसे बताया कि आवेदन गायब हो गया है. दूसरा आवेदन लिखे. इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत डीएसपी से की. फिर डीएसपी के कहने पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है.
राहुल पहले भी जा चुका है जेल
राहुल जयकर दानापुर के शरेपुर का रहने वाला है. वह इकाे पार्क के पास चाय दुकान चलाता है. लड़की सीतामढ़ी की रहने वाली है. युवती का कहना है कि चार साल पहले वह राहुल जैकर के संपर्क में आयी थी. इसके बाद दोनों में नजदीकी संबंध बन गये. राहुल ने शादी का झांसा देकर उसे लिव इन रिलेशन में रखा. लेकिन अब वह शादी करने को तैयार नहीं है.
युवती के साथ मारपीट करता है. उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता है. मंगलवार को युवती प्रताड़ित होकर उसके पास से भाग गयी और एक संस्था के पास पहुंची. संस्था की मदद से मामला महिला थाने पहुंचा और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने नाखून उखाड़ने की पुष्टि नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन