पटना : 48 घंटे बाद भी कई जगहों पर लगे हैं पार्टियों के बैनर और पोस्टर, बुधवार से एफआइआर की होगी कार्रवाई
Updated at : 13 Mar 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शहर में आदर्श आचार संहिता लगने के 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है. इसको लेकर प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से बैनर पोस्टर हटाने का काम किया गया है. बावजूद इसके कई प्रमुख जगहों पर विभिन्न पार्टियों के बैनर-पोस्टर लटके हुए हैं. […]
विज्ञापन
पटना : शहर में आदर्श आचार संहिता लगने के 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है. इसको लेकर प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से बैनर पोस्टर हटाने का काम किया गया है. बावजूद इसके कई प्रमुख जगहों पर विभिन्न पार्टियों के बैनर-पोस्टर लटके हुए हैं. मंगलवार को प्रभात खबर टीम ने कई जगहों पर पड़ताल की.
इस दौरान गांधी मैदान के गेट नंबर 12 पर एक बड़ी फोटो लगी थी.गांधी मैदान के चारों तरफ कई जगह विभिन्न पार्टियों के पोस्टर लगे थे. मंदिरीनाला रोड में पार्टी का झंडे लगे हुए थे. वहीं, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा मंगलवार तक विभिन्न पार्टियों को स्वयं से बैनर पोस्टर हटाने का निर्देश दिया गया था. बुधवार से अभियान चला हटाने व एफआइआर की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




