ePaper

ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करने वाले ही एयर स्ट्राइक-2 पर उठा रहे सवाल : सुशील मोदी

Updated at : 06 Mar 2019 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करने वाले ही एयर स्ट्राइक-2 पर उठा रहे सवाल : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि सेना-वायुसेना के पराक्रम पर सवाल उठाने और संदेह करने वाले वही लोग हैं, जो ममता बनर्जी के 40 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले पर कोई सवाल उठाये बिना कोलकाता में मंच साझा करने गये थे. जिन लोगों ने 19 महीने बाद […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि सेना-वायुसेना के पराक्रम पर सवाल उठाने और संदेह करने वाले वही लोग हैं, जो ममता बनर्जी के 40 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले पर कोई सवाल उठाये बिना कोलकाता में मंच साझा करने गये थे. जिन लोगों ने 19 महीने बाद भी अपनी अकूत बेनामी संपत्ति पर जनता को बिंदुवार जवाब नहीं दिया, वे भी सेना से जवाब मांग रहे हैं. एयर स्ट्राइक-2 का सच जब सामने आयेगा, तब आतंकवाद के हमदर्द अपने चेहरे दिखाने लायक नहीं रहेंगे.

एक अन्य ट्वीट में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही जब गरीबों को घोखा देकर वे चारा और अलकतरा जैसे घोटालों से संपत्ति बनाने में लग गये, तब मुख्यमंत्री के पद से गिर कर जेल जाना पड़ा. होटल के बदले करोड़ों की जमीन लेने और फर्जी कंपनियों के जरिये बेनामी संपत्ति बनाने में लगे, तब परिवार के आधा दर्जन लोग चार्जशीट हो गये. पतन की पराकाष्ठा यह कि अगली पीढ़ी भी दागी हो गयी. लालू प्रसाद गर्त को ऊंचाई की मीनार बता कर खुश होते रहे. दिल बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन