पटना में जलजमाव पर लगाम की तैयारी, बुडको ने शुरू किया स्पेशल कंट्रोल रूम, तीन शिफ्टों में निगरानी

Updated:
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात अफसर। फोटो-प्रभात खबर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : कंट्रोल रूम हर 24 घंटे में सभी संप हाउसों से मोटर पंपों की स्थिति, निर्बाध बिजली, डीजल का स्टॉक, जलस्तर, कर्मियों की उपस्थिति व बारिश का विस्तृत डेटा जुटाएगा.

विज्ञापन

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Patna News : मॉनसून के दौरान शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने अपने मुख्यालय में 24×7 चालू रहने वाले स्पेशल कंट्रोल रूम का गठन किया है.

विज्ञापन

जानिए…कब-से कब तक तैनात रहेंगे अफसर

पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दूसरी दोपहर 2 से रात 10 और तीसरी शिफ्ट रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी. यह कंट्रोल रूम हर 24 घंटे में सभी संप हाउसों से मोटर पंपों की स्थिति, निर्बाध बिजली, डीजल का स्टॉक, जलस्तर, कर्मियों की उपस्थिति व बारिश का विस्तृत डेटा जुटाएगा.

हर घंटे माॅनिटरिंग, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रबंध निदेशक ने सभी इंजीनियरों को हर घंटे संप की मॉनिटरिंग रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया है, ताकि जलस्तर बढ़ने पर तुरंत कदम उठाए जा सकें. किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर किया जाएगा.
नागरिक जलजमाव की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219810, 0612-2219234 या पटना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर दर्ज करा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन