पटना : दिल्ली में संपन्न हुई बैठक, जून-जुलाई से होगा एग्जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 8:25 AM

विज्ञापन

ऑनलाइन होगी आइटीआइ की परीक्षा पटना : बिहार में आइटीआइ की परीक्षा जून-जुलाई से ऑनलाइन होगी. केंद्र सरकार एक-दो दिनों के भीतर इस संबंध में बिहार सरकार को सूचना भेजेगी. परीक्षा में खुल कर कदाचार होने के बाद बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर ऑनलाइन परीक्षा […]

विज्ञापन
ऑनलाइन होगी आइटीआइ की परीक्षा
पटना : बिहार में आइटीआइ की परीक्षा जून-जुलाई से ऑनलाइन होगी. केंद्र सरकार एक-दो दिनों के भीतर इस संबंध में बिहार सरकार को सूचना भेजेगी.
परीक्षा में खुल कर कदाचार होने के बाद बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर ऑनलाइन परीक्षा लेने का आग्रह किया था, ताकि बिहार में आइटीआइ की परीक्षा कदाचारमुक्त हो सके. बिहार सरकार के पत्र पर निर्णय लेने के लिए दो दिन पूर्व दिल्ली में बैठक हुई.
31 जनवरी की परीक्षा दोबारा लेने पर कल निर्णय : आइटीआइ की परीक्षा में 31 जनवरी को हुए कदाचार के बाद पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. दो दिन पूर्व दिल्ली में हुई बैठक के बाद में यह निर्णय नहीं लिया जा सका. अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार तक परीक्षा की तारीख निकाल दी जायेगी.
कदाचार रोकने को अधिकारियों का होगा चयन
परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसको लेकर अधिकारियों का चयन होगा. जिन सेंटरों से कदाचार की शिकायत बार-बार मिलती है. उन सभी सेंटरों से साप्ताहिक रिपोर्ट ली जायेगी. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए जल्द निर्णय लिया जायेगा और इसकी पूरी संभावना है कि जून-जुलाई की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन