पटना : नक्सल ग्रस्त इलाकों में होंगे साढ़े आठ हजार से अधिक मतदान केंद्र
Updated at : 05 Mar 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का भी खाका खींचना शुरू कर दिया है. एक-दो दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. प्रदेश में 8957 मतदान केंद्र नक्सल ग्रस्त इलाकों में हैं. शांतिपूर्वक मतदान के लिए 185 कंपनी सीआरपीएफ बल की जरूरत पड़ेगा. पिछले लोक सभा चुनाव में […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का भी खाका खींचना शुरू कर दिया है. एक-दो दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. प्रदेश में 8957 मतदान केंद्र नक्सल ग्रस्त इलाकों में हैं. शांतिपूर्वक मतदान के लिए 185 कंपनी सीआरपीएफ बल की जरूरत पड़ेगा.
पिछले लोक सभा चुनाव में (2014) 165 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट की मानें तो पिछला लोकसभा चुनाव छह चरणों में हुआ था. इसी के आधार पर सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है. चुनाव की घोषणा के बाद जरूरत पड़ेगी तो फेरबदल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




