पटना : सत्ता नहीं रहने पर तेजस्वी हीन भावना से हो जाते हैं ग्रसित : संजय सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:46 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि सत्ता नहीं रहने पर तेजस्वी यादव हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे व्यक्ति की सोच ऐसी नकारात्मक हो जाती है कि वह चाहकर भी विकास की बात नहीं सोच सकता. एक भ्रष्टाचारी की दिलचस्पी केवल […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि सत्ता नहीं रहने पर तेजस्वी यादव हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे व्यक्ति की सोच ऐसी नकारात्मक हो जाती है कि वह चाहकर भी विकास की बात नहीं सोच सकता. एक भ्रष्टाचारी की दिलचस्पी केवल अपनी काली कमाई गिनने में होती है. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का प्रिय विषय भ्रष्टाचार है.

संपत्ति संग्रह करना उनकी हॉबी है. अपनी इसी हॉबी को पूरा करते-करते उन्हें जांच एजेंसियों से लेकर कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. 30 साल की उम्र में भ्रष्टाचार वाली सोच ने उनको किस-किस चौराहे पर ला खड़ा किया है, इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं है. उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहारी अस्मिता कैसे तार-तार हुई यह हर बिहारी जानता है. गरीबों के लिए सामाजिक न्याय और समाजवाद की बात करने वाले लोगों ने गरीबों का ध्यान नहीं रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन